jagran

Arun Jaitley Passes Away: झारखंड भाजपा में शोक की लहर, ओम माथुर लौटेंगे दिल्‍ली- सभी बैठकें स्‍थगित

पूर्व वित्‍त मंत्री, कानूनविद और भाजपा के वरिष्‍ठ नेता अरुण जेटली का दिल्‍ली में दोपहर 12 बजे के करीब निधन हो गया है। जेटली के निधन की खबर सुनकर झारखंड भाजपा के नेताओं में शोक की लहर दौड़ गई। नेताओं ने जेटली को एक कुशल राजनेता बताते हुए गहरी संवेदना जताई है। मुख्‍यमंत्री रघुवर दास ने उनके निधन को राजनीति में बड़ी शून्‍यता से जोड़ा है। चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा ने प्रदेश कमेटी की सभी बैठकें स्‍थगित कर दी है। जेटली के निधान के बाद भाजपा के चुनाव प्रभारी ओम माथुर आज ही वापस दिल्‍ली लौट रहे हैं। अरुण जेटली जी के निधन के कारण मुख्यमंत्री रघुवर दास के आज और कल के सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। सीएम का रविवार का दुमका दौरा भी स्थगित किया गया है।
अरुण जेटली जी के विचार सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे। उनकी शानदार भाषण शैली पक्ष और विपक्ष दोनों को मुग्ध करने की क्षमता रखती थी। देश के विकास में उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा। 
अरुण जेटली जी के निधन से दुखी हूं। आज भारतीय जनता पार्टी ने परिवार के एक अभिन्न सदस्य को खो दिया। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे एवं शोक-संतप्त परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य व संबल प्रदान करें।
अरुण जेटली जी के विचार सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे। उनकी शानदार भाषण शैली पक्ष और विपक्ष दोनों को मुग्ध करने की क्षमता रखती थी। देश के विकास में उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा।
बताया गया कि भाजपा कोर कमेटी की बैठक ले रहे भाजपा चुनाव प्रभारी ओम माथुर को बैठक के दौरान ही अपने नेता अरुण जेटली के निधन का समाचार मिला। इसके बाद बैठक स्‍थगित कर दी गई। शनिवार को भाजपा की कई बैठकें होनी थी, जिसे प्रदेश इकाई ने स्‍थगित कर दिया है।
 
इन नेताओं ने जताया शोक 
अरुण जेटली जी के निधन से दुखी हूं। आज भारतीय जनता पार्टी ने परिवार के एक अभिन्न सदस्य को खो दिया। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे एवं शोक-संतप्त परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य व संबल प्रदान करें। रघुवर दास, मुख्‍यमंत्री झारखंड
पार्टी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली जी के निधन से भारतीय राजनीति को बहुत बड़ा नुकसान हुआ।वे करोड़ों भारतीयों की पसंदीदा राजनेता थे।उन्होंने वित्त मंत्री के पद पर रहते हुए कई ऐतिहासिक फैसले लिए।इस दुःख की घड़ी में हम सब उनके परिजनों के साथ हैं।भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।ॐ शान्ति। 

More videos

See All