मुख्यमंत्री ने चौड़ा रास्ता में लिया चाय का आनंद

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) मंगलवार प्रातः अक्षय ऊर्जा दौड़ को रवाना करने के बाद चौड़ा रास्ता स्थित साहू रेस्टोरेंट पर पहुंचे। उन्होंने यहां मिट्टी के सकोरे में चाय की चुस्कियां लेते हुए मंत्री परिषद के सदस्यों एवं विधायकों के साथ चर्चा की।

लिंचिंग की घटना समाज के लिए घातक : मनमोहन सिंह

इस दौरान ऊर्जा मंत्री बीडी कल्ला, परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, सूचना एवं जनसंपर्क राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग, खेल राज्य मंत्री अशोक चांदना, मुख्य सचेतक महेश जोशी, उप सचेतक महेंद्र चैधरी, महापौर विष्णु लाटा, विधायक रफीक खान, गोपाल मीणा तथा इन्द्रा मीणा, कृष्णा पूनिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

More videos

See All