51 साल के हुए केजरीवाल, जन्मदिन पर ममता बनर्जी ने बांग्ला में कही ये बात

आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। आईएएस अफसर से सामाजिक कार्यकर्ता और फिर दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने वाले अरविंद केजरीवाल कई लोगों के प्रेरणास्रोत हैं। उनके जन्मदिन पर सुबह ही बधाइयां आनी शुरू हो गई हैं। उन्हें सबसे पहले बधाई देने वालों में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हैं। ममता बनर्जी ने केजरीवाल को अपने ही अंदाज में बांग्ला और अंग्रेजी भाषा में बधाई दी। ममता बनर्जी ने ट्वीट किया- 'जन्मदिन की बहुत बधाई हो अरविंद जी।' इस पर केजरीवाल ने उनके ट्वीट को रीट्वीट कर शुक्रिया कहा है।

ये भी पढ़ें- पहली पुण्यतिथि‌‌‌: अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व से जुड़ी 5 दिलचस्प कहानियां

ममता बनर्जी के बाद झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने भी केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई दी। हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर लिखा- 'आपको जन्मदिन की अनेक-अनेक शुभकामनाएं अरविंद केजरीवाल जी।' 

More videos

See All