कांग्रेस इकलौती ऐसी पार्टी है जिसमें वंशवाद और परिवारवाद चलता है- सीएम मनोहर लाल

अंबाला में आयोजित कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर समेत जल राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया,  सांसद नायब सिंह सैनी, अनिल विज, कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर में कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हुए पन्ना प्रमुखों को सम्मानित किया और साथ ही मेरा पन्ना सबसे चौकन्ना नारा देकर कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया।
इसी दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कांग्रेस पर तीखा वार करते हुए कहा कि कांग्रेस इकलौती ऐसी पार्टी है जहां पर परिवारवाद और वंशवाद चलता है। यहां पर राजा का बेटा राजा नियम चलता है। तो दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी इकलौती ऐसी पार्टी है जहां पर एक चाय वाले का बेटा प्रधानमंत्री बनता है।
यह देश की ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है। वहीं उन्होंने लोकसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस पार्टी के भारतीय सेना द्वारा बालाकोट में किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के ऊपर प्रश्न चिन्ह लगाने पर  कहा कि जो पार्टी देश के जवानों का आदर नहीं करती उस पार्टी का हश्र वैसा ही होता है जैसा लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी का हुआ।

More videos

See All