प्रियंका गांधी के समर्थन में कांग्रेस का प्रदर्शन; पुलिस के साथ झड़प, बंसल सहित कई नेता गिरफ्तार

प्रियंका गांधी को हिरासत में लिए जाने के खिलाफ कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में पूर्व रेल मंत्री बंसल और चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा समर्थकों सहित शामिल हुए। प्रदर्शन करते हुए सभी नेता व कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय की तरफ बढ़ रहे तो पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान प्रदर्शकारियों और पुलिस के बीच झड़प भी हई।
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वाटर कैनन से पानी की बौछारें भी छोड़ीं। इसके बाद प्रदर्शनकारी धरने पर बैठ गए। चंडीगढ़ पुलिस ने धरने पर बैठे पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल, कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा और युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष हरमेल केसरी व कई कार्यकर्ताओं गिरफ्तार कर लिया है। 

More videos

See All