केंदुआ में झामुमो ने चलाया जनसंपर्क अभियान

विष्णुगढ़ प्रखंड के भेलवारा स्थित केंदुआ गांव में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान चलाया। जिसका नेतृत्व गौरव पटेल ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि झारखंड के आंदोलनकारी नेता स्वर्गीय टेकलाल महतो के संघर्षों एवं आदर्शों को आगे बढ़ाने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा को समर्थन दें। इस मौके पर केंदुआडीह गांव के प्रभु हांसदा, छोटू हांसदा, सुरेश हांसदा, राकेश मुर्मू, मुकेश मुर्मू, मनोज मरांडी, पंकज कुमार, संजय पटेल, संतोष पटेल, डीएम राज पटेल, रूपलाल महतो, देवचंद कुमार आदि लोगों का नाम शामिल है। 

More videos

See All