लोग कहतें हैं मोदी है तो मुमकिन है, मैं कहता हूं भाजपा कार्यकर्ता हैं तो मुमकिन है : सीएम मनोहर

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। पुराना राजकीय मैदान में पन्‍ना प्रमुख के अभिनंदन सम्‍मेलन में हिसार पहुंचे सीएम मनोहर लाल अलग ही अंदाज में नजर आए। उन्‍हाेंने कहा कि आज में स्टेज पर बैठे नेताओं का नाम नहीं लूंगा। वो इसलिए नहीं ले रहा हूं कि चाहे मुख्यमंत्री हो या पार्टी के नेता हों हम सभी को आभास है कि हम कार्यकर्ता हैं। हमनें पन्ना प्रमुखों का प्रयोग हरियाणा में पहली बार किया। 60 वोटर के परिवार तक पहुंचने का काम हमने उनको दिया। उन्होंने जो कमाल किया उसी से विचार आया कि नेताओं का अभिनदंन बहुत हुआ। पन्ना प्रमुखों को मेहनत से ही 10 की 10 सीटों पर कमल खिलाया में उनका अभिनंदन करता हूं।
उन्‍होंने कहा हरियाणा में इतने बड़े परिणाम के कोई बात नहीं कर रहा था। विपक्ष के नेता कभी 2 ओर 3 सीटों की बाते करते थे। लेकिन हमारा पन्ना प्रमुख या कार्यकर्ता 10 सीटों का दावा करता था। हम लोगों ने नारा लगाया कि मोदी है तो मुमकिन है। चाहे मोदी जी नाराज हो जाएं मैं कहता हूं। भाजपा कार्यकर्ता है तो मुमकिन है।

More videos

See All