मैं भी अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का पक्षधर : वीरभद्र

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि वह भी अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के पक्षधर हैं। लेकिन भाजपा राम मंदिर के नाम पर जनता को गुमराह कर रही है। पिछले तीन दशक से लगातार भाजपा राम मंदिर के नाम पर वोट बटोरने की कोशिश कर रही है।
वीरभद्र सिंह ने शिमला में जारी बयान में कहा कि भाजपा को धर्म और जाति के बजाए देश के विकास की राजनीति करनी चाहिए। जनता को गुमराह कर वोटों की राजनीति करना लोकतंत्र के लिए सही नहीं हैं। चुनाव आयोग पर पूरा विश्वास है। वीवीपैट बिलकुल सही है। मतदाता को यह जानने का अधिकार है कि उसने वोट जिसे डाला, उसे ही मिला या नहीं। चुनाव आयोग से लेकर सभी संवैधानिक संस्थाओं पर वह पूरा विश्वास रखते हैं।

More videos

See All