कांग्रेस के शासनकाल में दो महीने में महिलाओं पर अत्याचार के 6310 मामले

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के शासनकाल में दो महीने से अधिक समय (नवंबर 2018 से जनवरी 2019 तक) में हत्या, लूटपाट और महिलाओं पर अत्याचार के 12 हजार से भी ज्यादा मामले सामने आए, जिनमें सबसे ज्यादा महिलाओं पर अत्याचार के कुल छह हजार 310 मामले शामिल हैं। 
गृहमंत्री बाला बच्चन ने सोमवार को विधानसभा में विपक्ष के नेता गोपाल भार्गव के एक सवाल के लिखित जवाब में ये जानकारी दी। गृहमंत्री बाला बच्चन ने बताया कि 11 नवंबर 2018 से 22 जनवरी 2019 तक प्रदेश में हत्या, चोरी, लूटपाट, डकैती और महिलाओं पर अत्याचार के कुल 12 हजार 325 प्रकरण दर्ज हुए। इनमें सर्वाधिक महिलाओं पर अत्याचार के छह हजार 310 मामले सामने आए। 

More videos

See All