Molitics Logo
होम चुनाव Delhi Polls: "केजरीवाल के वादों का सच उजागर करता वीडियो": BJP सांसद तिवारी ने पुजारी का बयान साझा किया
चुनाव • दिल्ली

Delhi Polls: "केजरीवाल के वादों का सच उजागर करता वीडियो": BJP सांसद तिवारी ने पुजारी का बयान साझा किया

मनोज तिवारी ने इस योजना के खिलाफ एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें कनॉट प्लेस हनुमान मंदिर के एक पुजारी ने केजरीवाल सरकार की घोषणाओं पर सवाल उठाए हैं।

Delhi Polls: "केजरीवाल के वादों का सच उजागर करता वीडियो": BJP सांसद तिवारी ने पुजारी का बयान साझा किया
फोटो: BJP, MP Tiwari, Kejriwal
आम आदमी पार्टी (AAP) की हाल ही में शुरू की गई पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर में जाकर खुद पुजारियों का रजिस्ट्रेशन कर इस योजना की शुरुआत की। हालांकि, इस पहल पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद मनोज तिवारी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

BJP का हमला: तिवारी ने केजरीवाल पर साधा निशाना


मनोज तिवारी ने इस योजना के खिलाफ एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें कनॉट प्लेस हनुमान मंदिर के एक पुजारी ने केजरीवाल सरकार की घोषणाओं पर सवाल उठाए हैं। इस वीडियो में पुजारी ने केजरीवाल की पुरानी योजनाओं की अधूरी स्थिति की ओर इशारा करते हुए कहा कि यमुना सफाई का वादा आज भी पूरा नहीं हुआ है।

 वीडियो में पुजारी कहते हैं:

  • घोषणाओं से ऐसा लगता है कि खजाना खुला पड़ा है, लेकिन यमुना की सफाई जैसे पुराने वादे अभी तक पूरे नहीं हुए।" 
  • "दुर्गंध भरी यमुना के किनारे से गुजरना आज भी मुश्किल है।" 
  • "हमें आपके 18,000 रुपये नहीं चाहिए। जनता अब आपकी असलियत समझ चुकी है।"

मनोज तिवारी ने योजना को चुनावी स्टंट करार दिया और आरोप लगाया कि पंजाब में AAP सरकार अपने किए वादे पूरे नहीं कर पा रही है। वीडियो में पुजारी ने कहा कि “अब जनता इन दिखावटी योजनाओं से ऊब चुकी है और बदलाव चाहती है।”

केजरीवाल की योजना: पुजारियों और ग्रंथियों को 18,000 रुपये मासिक


अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को इस योजना का ऐलान करते हुए कहा कि मंदिरों और गुरुद्वारों में सेवा देने वाले पुजारियों और ग्रंथियों को हर महीने 18,000 रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी। उनका तर्क था कि पुजारी और ग्रंथी समाज की सेवा में हर समय लगे रहते हैं—चाहे शादी, खुशी का मौका हो या दुःख की घड़ी। केजरीवाल ने इस योजना को देश में पहली बार की गई पहल बताया। उन्होंने यह भी कहा कि अब तक किसी सरकार ने इनकी सेवा को मान्यता नहीं दी। रजिस्ट्रेशन की शुरुआत केजरीवाल ने कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर से की।

Read This Also:- बांसुरी स्वराज ने केजरीवाल के वादों पर किया तंज, कहा- 'घुम्मन घेरी' के जरिए झांसा दे रहे पूर्व सीएम