भाजपा पर गरजे केजरीवाल, कहा- दिल्ली की जनता सिखाएगी सबक

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने  पूर्वी दिल्ली लोकसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। अपने निवास पर रखी गई इस बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, आप सबके संघर्ष से दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी। लेकिन, जब से हमारी सरकार बनी है तब से केंद्र में बैठी भाजपा सरकार ने हमारे हर उस काम में जो हम जनता के लिए करना चाहते हैं, अड़ंगा लगाया।
अब लोकसभा चुनाव में दिल्ली की जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। उन्होंने दावा किया कि इस बार सभी सातों लोकसभा सीट पर आप का कब्जा होगा। केजरीवाल ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारे विधायकों को झूठे केसों में जेल भिजवाया, हमारे मंत्रियों के दफ्तरो, घरों यहां तक कि खुद मेरे दफ्तर व घर में सीबीआइ के छापे डलवाए।

More videos

See All