आप से अलग होकर खैहरा ने बनाई नई पार्टी, चार विधायक भी आए साथ

आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देकर सुखपाल सिंह खैहरा ने पंजाबी एकता पार्टी के नाम से नए दल का गठन किया है। चंडीगढ़ में पार्टी की घोषणा के दौरान आम आदमी पार्टी के विधायक पिरमल  सिंह खालसा, जगदेव सिंह कमलू, नाजर सिंह मानशाहिया सहित पार्टी के निलंबित विधायक कवर संधू भी उनके साथ मौजूद रहे।
आप के चार विधायक के सुखपाल सिंह खैहरा के साथ होने से पंजाब से पार्टी के लिए भी बड़ा झटका है। इससे पंजाब विधानसभा मे आप की विपक्ष की कुर्सी भी जा सकती है, क्योंकि फूलका और खैहरा के इस्तीफा देने के बाद विधानसभा मे आप विधायको की संख्या 18 रह गई है। ऐसे में 4 और विधायक टूटते हैं तो ये संख्या 14 रह जाएगी, जबकि अकाली दल और भाजपा के विधायकों की संख्या 16 है।

More videos

See All