
कपिल सिब्बल- जब जनता ने 'तीन तलाक' बोल दिया तो चर्चा से क्या फायदा?
Triple Talaq को खत्म कराने को लेकर केंद्र की मोदी सरकार लंबे समय से प्रयासरत है और वह गुरुवार को एक बार फिर से लोकसभा में 'मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण विधेयक-2018' पर चर्चा कराना चाहती है. दूसरी ओर, कांग्रेस लगातार इसके खिलाफ रही है तो वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने हाल के विधानसभा चुनाव के परिणाम से जोड़ते हुए कहा कि जब जनता ने ही उन्हें तीन तलाक बोल दिया है तो इस पर चर्चा से क्या फायदा.
Thursday, 27 December 2018




























































