राफेल डील पर बीजेपी ने सुप्रीम कोर्ट को किया गुमराह: गुरमीत ठाकुर

राफेल सौदे पर मचे घमासान के बीच बुधवार को सोलन में भाजपा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ आक्रोश रैली निकाली और कई जगह पर उनका पुतला फूंका। भाजपा पदाधिकारियों ने राफेल मुद्दे पर लोगों को गुमराह करने के आरोप लगाए। 
इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता गुरमीत ठाकुर ने कहा राफेल पर झूठ कांग्रेस पार्टी फैला रही थी। वह सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आने के बाद यह बेनकाब हो चुका है। राहुल गांधी माफी मांगने की जगह जेपीसी का राग अलापने में लगे हैं। गुरमीत ठाकुर ने यह भी कहा कि लोकसभा और राज्यसभा में भाजपा सभी विपक्षी दलों को चर्चा के लिए लगातार निमंत्रण दे रही हैं लेकिन चर्चा से दूर भागते हुए ये लोग शोर कर रहे हैं और विकास कार्यों में बाधा पैदा कर रहे हैं जो कांग्रेस की घटिया मानसिकता को दर्शाता है।

More videos

See All