पीएम मोदी के लिए आपत्तिजनक ट्वीट करने वाली कांग्रेस मीडिया सेल प्रमुख दिव्या का इस्तीफा: सूत्र

कांग्रेस सोशल मीडिया सेल की प्रमुख दिव्या स्पंदना ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक स्पंदना को पार्टी में कोई नई जिम्मेदारी मिलने वाली है। बताया जा रहा है कि उन्हें किसी महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया जाएगा। हालांकि आधिकारिक तौर पर इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है। 
स्पंदना तब विवादों में आ गईं थीं जब उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए आपत्तिजनक ट्वीट किया था। इसके बाद उनके खिलाफ लखनऊ में देशद्रोह और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। सूत्रों के मुताबिक इसी के चलते स्पंदना ने इस्तीफा दिया है। इस ट्वीट के बाद उनकी काफी आलोचना हुई थी। सोशल मीडिया में लोगों ने कहा कि उन्होंने ऐसा करके देश का अपमान किया है।        

More videos

See All