भाजपा नगर कार्यसमिति की बैठक में की गई बूथों की समीक्षा

भाजपा नगर कार्यसमिति की बैठक में बीते तीन महीने के कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। इसके अलावा अगले तीन महीने के तय किये गए कार्यक्रमों पर चर्चा भी की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं को जनता से सीधे जुड़ने पर जोर दिया गया। पैठपड़ाव में आयोजित कार्य समिति का शुभारंभ जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट व विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने किया। नगर अध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा ने बीते तीन महीनों में नगर मंडल द्वारा किये गए कार्यक्रमों की जानकारी दी। बैठक में अगले तीन महीने में बूथों को मजबूत करने के लिए नगर मंडल को बूथ कार्यक्रम दिए गए।

More videos

See All