मध्यप्रदेश में आगामी चुनावों में कांग्रेस-बसपा का गठबंधन तय, सीटों के बंटवारे पर हो रही बातचीत: प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के प्रदेश मीडिया प्रभारी मानक अग्रवाल ने कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में बसपा और कांग्रेस का गठबंधन तय है। सीटों के बंटवारे पर बातचीत चल रही है। सही समय पर इसकी घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बीच कई दौर की बातचीत हो चुकी है। सब कुछ अंतिम दौर में है। बसपा कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी इसका फैसला होना बाकी है।
- कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस ने बसपा के साथ गठबंधन तय कर लिया है। कांग्रेस राज्य में बीएसपी को 26 सीटें देने को राजी हो गई है। जबकि 204 सीटों पर कांग्रेस खुद अपने प्रत्याशी उतारेगी। शनिवार को राहुल गांधी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के बीच भी बसपा और कांग्रेस के गठबंधन पर बातचीत हुई थी। बैठक के बाद राहुल गांधी ने मायावती से बात भी की थी। कमलनाथ ने भी बसपा सुप्रीमो मायावती से मिलकर सीटों के बंटवारे पर चर्चा की है। बताया जा रहा है कि मायावती चाहती है कि सिर्फ मध्य प्रदेश ही नहीं कांग्रेस छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी गठबंधन करे। लेकिन, राजस्थान के पीसीसी अध्यक्ष सचिन पायलट बसपा से गठबंधन के लिए तैयार नहीं है।

More videos

See All