राहुल ने कर्नाटक के कांग्रेस विधायक की मौत पर जताया शोक

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक विधानसभा के सदस्य और पार्टी के वरिष्ठ नेता एस निमेगौड़ा की मौत पर सोमवार को गहरा शोक व्यक्त किया है। गांधी ने ट्वीट किया, “कर्नाटक विधानसभा के सदस्य सिद्दु न्यामगौडा़ की भीषण सड़क दुर्घटना में मौत की खबर सुनकर व्यथित हूं। वह एक लोकप्रिय नेता थे और कृष्णा घाटी के पडासलागी के किसान आंदोलन में उन्होंने अहम भूमिका निभायी थी”।

More videos

See All