सीएम का पुतला जलाते कांग्रेसी झुलसे

हिमाचल में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का पुतला जलाते कुछ कांग्रेसी झुलस गए। इस दौरान पूर्व मंत्री एवं विधायक रामलाल ठाकुर का पाजामा जल गया और हल्की चोटें आई हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने हिमाचल में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला के बाहर मुख्यमत्री का पुतला फूंका।
प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों व ब्लॉक स्तर पर प्रदेश में कानून व्यवस्था पर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। मंगलवार को कसौली में सहायक नगर नियोजन अधिकारी की गोली मारने से हुई मौत के लिए कांग्रेस ने प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। रामलाल ठाकुर ने आरोप लगाया कि प्रदेश में जयराम सरकार के सौ दिन के कार्यकाल में अब तक कई हत्याएं और दुष्कर्म हो चुके हैं। इसके बावजूद सरकार राज्य में कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने में नाकाम रही है। 

More videos

See All