
मुंबई: मालेगांव ब्लास्ट मामले में भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर कोर्ट में हुईं पेश
- 2008 मालेगांव ब्लास्ट मामले में आरोपी भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर आज एनआईए अदालत में पेश हुईं.
- इस मामले में प्रज्ञा ठाकुर और लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित समेत सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था.
- ठाकुर के वकील ने बताया कि कोर्ट ने पेशी के लिए कोई समन नहीं भेजा, इसके बावजूद प्रज्ञा ठाकुर कोर्ट में पेश हुईं.
- वकील ने यह भी बताया कि वह अपनी बीमारी के इलाज के लिए मुंबई आई थी.
- इस विस्फोट में 6 लोगों की मौत हो गई थी और 100 से अधिक लोग घायल हो गए थे.
ये भी पढ़ें - गौतम गंभीर को आया जान से मारने का E-MAIL, वर्तमान में है पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद




























































