Get Premium
ओडिशा सरकार दलितों के अधिकारों की रक्षा में विफल साबित हुई है - हितेंद्र पिठड़िया
- ओडिसा में दो दलित युवाओं के साथ मारपीट की घटना के खिलाफ हितेंद्र पिठड़िया के नेतृत्व में दलित कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा।
- ज्ञापन के अनुसार दलितों के विरुद्ध अपराधों में कोई कमी नहीं आई है, और प्रदेश सरकार दलितों को न्याय दिलाने के मामले में पूरी तरह विफल साबित हुई है।
- हितेंद्र ने कहा कि प्रदेश की आबादी में दलितों का हिस्सा 17 फीसदी से अधिक है लेकिन वो अब भी पिछड़े हुए हैं और उनके खिलाफ अपराध के मामले बढ़ रहे हैं।
- गौरतलब है कि खुर्दा जिले के कादब गांव में दो दलित युवाओं के साथ मार पीट की गई थी।
- हितेंद्र ने कहा कि गांव के लोग डर के साए में जी रहे हैं, और इन के अधिकारों की रक्षा के लिए आज हितेंद्र अन्य नेताओं के साथ डीजीपी से मिलने वाले हैं।
यह भी पढ़ें - दिल्ली दंगा : कोर्ट ने ताहिर हुसैन के भाई को किया बरी, कहा- जांच के नाम पर आंख में धूल झोंक रही पुलिस