वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था में 12 प्रतिशत गिरावट की आशंका  

  • कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दौरान लगाए गए 'लॉकडाउन' से चालू वित्त वर्ष 2021-22 की जून तिमाही में अर्थव्यवस्था में 12 प्रतिशत की गिरावट आ सकती है। 
  • स्विट्जरलैंड की ब्रोकरेज कंपनी यूबीएस सिक्योरिटीज रिपोर्ट में यह कहा गया। एक साल पहले इसी तिमाही में अर्थव्यवस्था में 23.9 प्रतिशत की गिरावट आई थी। 
  • पिछले साल लगाए गए 'लॉकडाउन' से अर्थव्यवस्था को काफी नुकसान हुआ था, 2020-21 में इसमें 7.3 प्रतिशत का संकुचन हुआ। 
  • चालू वित्त वर्ष 2021-22 में 12 प्रतिशत की गिरावट से इस बार अर्थव्यवस्था में वी आकार में वृद्धि मुश्किल होगी, यानी गिरावट के बाद तीव्र गति से वृद्धि मुश्किल है। 
  • हालांकि, अर्थशास्त्री के अनुसार टीकाकरण में गति आने के साथ उपभोक्ता तथा व्यापार भरोसा बढ़ने की संभावना है। 
यह भी पढ़े: लिव-इन में रह रही शादीशुदा महिलाओं को सुरक्षा देने से कोर्ट का इंकार, याचिकाकर्ता पर लगाया जुर्माना

More videos

See All