यूपी: पूर्व सीएम अखिलेश यादव का BJP पर तंज, कहा- इस सरकार में लगातार हो रही पुलिसकर्मियों की हत्या

  • उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने माजूदा केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है.
  • अखिलेश यादव ने कहा भाजपा सरकार आने के बाद 2017 से पुलिसकर्मियों की हत्याओं का दौर जारी है. आज आगरा में एक एसआई प्रशांत यादव की गोली मारकर की गयी हत्या अत्यंत दुखद है.  इन पलों में हम परिवार व पुलिस के साथ हैं.
  • इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बेहद दबाव में काम करने वाले पुलिसकर्मियों का न वेतन निश्चित है न जीवन.
  • गौरतलब हो कि आगरा से 20 किलोमीटर दूर खंदौली के गांव नहर्रा में बुधवार शाम एक दरोगा की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई. 
  • दरोगा प्रशांत यादव नहर्रा गांव में आलू खुदाई के विवाद को सुलझाने के लिए पहुंचे थे लेकिन एक व्यक्ति ने उन्हें गोली मार दी.
Thursday, 25 March 2021