कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन करने को अडिग अन्ना हजारे, 30 जनवरी को करेंगे अनशन

  • केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन को अन्ना हजारे ने अपना समर्थन देते हुए मोदी सरकार को चेतावनी दी है। 
  • अन्ना ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों की मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया है, इसलिए वह अपने गांव रालेगणसिद्धि में 30 जनवरी से अनशन शुरू करेंगे। 
  • उन्होंने कहा कि मैंने अथॉरिटी को चार बार पत्र भी लिखा मगर उनका कोई जवाब नहीं आया है और ना ही सरकार ने समाधान के लिए कोई कदम उठाया।
  • साथ ही उन्होंने पिछले साल 14 दिसंबर को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को भी पत्र लिखा था जिसमें स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू करने की मांग की थी।
  • अन्ना ने कहा मैंने PM मोदी को एक महीने का समय दिया था अगर इस दौरान मांगे पूरी नहीं हुईं तो यह मेरी जिंदगी का अंतिम अनशन होगा।
यह भी पढ़े:-  न्यूज चैनलों की भड़काऊ कवरेज पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, रोक न लगाने पर मोदी सरकार की कर दी खिंचाई
Friday, 29 January 2021