Get Premium
न्यूज चैनलों की भड़काऊ कवरेज पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, रोक न लगाने पर मोदी सरकार की कर दी खिंचाई
- सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि आपने अभी तक उन टीवी कार्यक्रमों पर रोक क्यों नहीं लगाई जिनका असर भड़काने वाला होता है।
- अदालत ने कहा कि ऐसी खबरों पर नियंत्रण रखना भी उतना ही जरूरी है जैसे कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हम जरूरी कदम उठाते है।
- न्यायालय की पीठ ने केंद्र सरकार से कहा कि अभी भी कुछ ऐसे प्रोग्राम टेलीविज़न पर आ रहे है जिनका प्रभाव भड़काने वाला होता है और सरकार कुछ करने की बजाय हाथ पर हाथ धरे बैठी है।
- पीठ ने यह भी कहा कि पिछले साल जब कोरोना वायरस संक्रमण फैला था उस दौरान तब्लीगी जमात के कार्यक्रम पर मीडिया रिपोर्टिंग का मुद्दा उठाया गया था।
- शीर्ष अदालत ने साफ़ किया कि टीवी पर आ रहे कार्यक्रमों में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है, लेकिन उन कार्यक्रमों को लेकर चिंतित है जिनका उसर भड़काने वाला होता है।
यह भी पढ़े: किसान आंदोलन: सिर्फ दिल्ली ही नहीं बल्कि पूरा भारत हमारे बाप का- किसान नेता पर भड़के BJP नेता