राष्ट्रीय परिषद की बैठक में केजरीवाल ने किया ऐलान, यूपी-उत्तराखंड समेत 6 राज्यों में लड़ेंगे चुनाव

  • आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल ने नौवीं राष्ट्रीय परिषद की बैठक को सम्बोधित किया। 
  • इस दौरान सीएम केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी अगले दो सालों में होने वाले उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा, गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ेगी। 
  • उन्होंने कहा कि आज देश का किसान बहुत दुखी है, उनके मुद्दे अभी खत्म नहीं हुए है, 70 साल से सभी राजनीतिक पार्टियों ने किसानों को धोखा दिया है।
  • सीएम ने कहा अब ये जो 3 बिल आए है, ये तीनों बिल किसानों से खेती छीन कर चंद पूंजीपतियों को सौंप देंगे। 26 जनवरी को जो हुआ वो दुर्भाग्यपूर्ण था। 
  • उन्होंने कहा किसान आंदोलन खत्म नहीं होगा। हम सब को किसानों का साथ देना हैं। उसके असली गुनहगारों को सज़ा होनी चाहिए। फ़र्ज़ी केस पर केस नही होने चाहिए।
यह भी पढ़े:- योगेंद्र यादव के पीछे पड़ी BJP ट्रोल आर्मी, धमकियों के बाद अब घर के बाहर भीड़ इकट्ठा करने का किया आह्वान