
देश में आज 1,91,181 लोगों को लगा कोरोना का टीका, सभी की हालत ठीक : स्वास्थ्य मंत्रालय
- आज PM नरेंद्र मोदी ने टीकाकरण अभियान की शुरुआत की और कहा कि भारत ने इतने कम समय में वैक्सीन बना कर पूरी दुनिया को अपनी ताकत दिखाई है।
- इस अभियान में सबसे पहला टीका दिल्ली एम्स के एक सफाई कर्मचारी को लगाया गया उसके बाद AIIMS के डायरेक्टर डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने वैक्सीन की डोज ली।
- स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार आज शाम तक पूरे देश में 1,91,181 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। वैक्सीन लगाने वाले स्वास्थ्यकर्मियों की संख्या 16,755 थी।
- मंत्रालय ने आज शुरू हुए टीकाकरण अभियान के पहले दिन की जानकारी देते हुए बताया कि टीकाकरण अभियान सफल रहा और किसी की तबीयत खराब होने की खबर नहीं है।
- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने टीकाकरण अभियान को मानवीय और महत्वपूर्ण सिद्धांतों पर आधारित बताते हुए कहा कि इतिहास में इतने बड़े स्तर का टीकाकरण अभियान पहले कभी नहीं चलाया गया है।
Saturday, 16 January 2021
