Get Premium
महिलाओं का सबसे बड़ा दुश्मन बना महिला आयोग! Congress ने कहा- शर्म आती है इनकी सोच पर
- दो दिन पहले बदायूं से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया था जिसमे 50 वर्षीय आंगनबाड़ी सहायिका की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गयी।
- इसी सिलसिले में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य चंद्रमुखी देवी ने बदायूं पहुंच कर महिलाओं के खिलाफ अजीबो गरीब बयान दिया था जिसकी सब तरफ निंदा हो रही है।
- दरअसल, चंद्रमुखी ने कहा महिला को शाम को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए था अगर वो किसी को साथ लेकर जाती तो ये घटना नहीं होती।
- चंद्रमुखी के इस बयान की कांग्रेस ने कड़ी निंदा की है और कहा ऐसी सोच वाली महिला को महिला आयोग का सदस्य बना मोदी सरकार ने साबित कर दिया है कि वो महिला अधिकारों को लेकर कितना गंभीर हैं।
- उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में महिला आयोग ही महिलाओं का सबसे बड़ा दुश्मन बन चूका है और ऐसे सोच वाली महिलाओं पर हमे शर्म आती है।
यह भी पढ़े:- बैठक में कोई हल ना निकलने पर राहुल ने कहा- 'नीयत साफ़ नहीं है जिनकी, तारीख़ पे तारीख़ देना स्ट्रैटेजी है उनकी!'