
केंद्र सरकार और किसान संगठनों के बीच आज की बैठक भी रही बेनतीजा, 8 को फिर होगी बात
- मोदी सरकार द्वारा संसद में पास किए गए 3 कृषि कानूनों का विरोध जारी है, किसानों ने इस काले कानूनों को रद्द करने की मांग की है।
- केंद्र सरकार और किसान संगठनो के बीच आज की बैठक में भी कोई नतीजा नहीं निकला है, अब अगली वार्ता 8 जनवरी को होगी।
- बताया जा रहा है कि आज की बैठक में भी सरकार ने तीनों कानूनों को रद्द करने पर एक संयुक्त कमेटी बनाने का प्रस्ताव दिया था।
- केंद्र सरकार के इस प्रस्ताव को किसान संगठनो ने ठुकरा दिया और तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग पर अड़े रहे।
- वहीं, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि हमने किसान संगठनो से तीनों कानूनों पर चर्चा करने की अपील की थी मगर कोई भी समाधान नहीं निकला।
Monday, 04 January 2021
