भारत की बब्बर शेरनी मेहनतकश महिलाएँ है, न कि Y सुरक्षा ले के हवाबाज़ी करने वाली कंगना- स्वाती मालीवाल
किसान, कानून वापस करवा कर ही घर लौंटेंगे ये उन्होंने साफ कर दिया है, इस आंदोलन में महिलाएं पुरुषों के साथ कंधा से कंधा मिला कर चल रही।
इन महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी देने के बाद कंगना रनौत किसान संगठनों के निशाने पर आ गई है, वे कई पंजाबी कलाकारों के निशाने पर आ गई हैं।
इस बीच दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी कंगना रनौत के आपत्तिजनक ट्वीट की आलोचना करते हुए निशाना साधा है।
उन्होंने लिखा कि, चंद फ़िल्में करके दिन भर ट्विटर पर गंदगी फैलाके खुद को बब्बर शेरनी और झाँसी की रानी समझने वाली कंगना, इस देश की असली शेरनी इस देश की मेहनतकश महिलाएँ हैं।
उन्होंने आगे लिखा कि जो किसानी कर देश का पेट भरती हैं, सीमाओं पर देश की रक्षा करती हैं, Y security लेके हवाबाज़ी करने से कुछ नहीं होता !