Get Premium
प्रियंका का केंद्र पर हमला, बोलीं- किसानों के खिलाफ कानून बनाना ठीक, लेकिन वो समस्याएं सुनाएं तो गलत
- कृषि कानून के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन आज तीसरे दिन भी जारी है, किसानों को अब शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करने के लिए जगह मिल गई है।
- सरकार की इजाजत के बाद दिल्ली पहुंचे किसानों की आज बुराड़ी में बैठक हो रही है, जिसमें वो आगे की रणनीति तय करेंगे।
- इस बीच प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, उन्होंने ट्वीट कर कहा, भाजपा सरकार में देश की व्यवस्था को देखिए।
- उन्होंने लिखा, जब भाजपा के खरबपति मित्र दिल्ली आते हैं तो लाल कालीन डाली जाती है, मगर किसानों के लिए दिल्ली आने के रास्ते खोदे जा रहे हैं।
- उन्होंने आगे लिखा, दिल्ली किसानों के खिलाफ कानून बनाए वह ठीक, मगर सरकार को अपनी बात सुनाने किसान दिल्ली आए तो वह गलत?
यह भी पढ़े: कन्हैया का मोदी सरकार पर तंज, कहा- ये किसान हैं, बेजुबान सरकारी संस्थान नहीं जो औने-पौने दाम में बेच दोगे