किसान प्रदर्शन पर बोले सीएम केजरीवाल, बिल वापस लेने की बजाय किसानों को शांतिपूर्ण प्रदर्शन से रोक रही केंद्र सरकार

  • कृषि कानून को लेकर देश भर के किसानों का गुस्सा फुट रहा है, इसी कड़ी में आज पंजाब और हरियाणा के किसान दिल्ली में महाधरना कर रहे हैं.
  • इसी के साथ  दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने किसान प्रदर्शन को लेकर  ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार के तीनों खेती बिल किसान विरोधी है.
  • केंद्र सरकार बिल वापस लेने की बजाय किसानों को शांतिपूर्ण प्रदर्शन को रोक रही है.
  • किसानों पर वॉटर कैनन चलाई जा रही हैं. यह जुर्म बिलकुल गलत है, शांतिपूर्ण प्रदर्शन उनका संवैधानिक अधिकार है.
  • आपको बता कि दिल्ली में आज किसान कृषि कानून के खिलाफ अपना विरोध जता रहे हैं, जिसे देखते हुए दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर भारी सुरक्षाबल तैनात है और  ड्रोन कैमरे से भी प्रदर्शन पर नजर रखी जा रही है. 
यह भी पढ़े- किसानों का 'दिल्ली चलो' आह्वान: पुलिस ने 52 से ज्यादा किसान नेताओं को सोते हुए हिरासत में लिया