बिहार चुनाव: तेजस्वी बोले- इतिहास के बासी पन्नों में रहने वाले लालू जी के रेल बजट की बात क्यों नहीं करते? 

  • बिहार विधानसभा चुनाव में दो चरण के मतदान हो चुके है, तीसरे चरण के मतदान 7 नवंबर को होंगे, सभी दलों के बीच चुनावी दंगल शुरू है। 
  • इसी कड़ी में आरोप-प्रत्यारोप के बीच आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने एनडीए और सीएम नीतीश कुमार पर जोरदार निशाना साधा। 
  • उन्होंने कहा, लालू राज में रेलवे का कार्यकाल फायदे में था, पर जंगलराज का हल्ला करने वाले लालू जी के रेल बजट की बात नहीं करते। 
  • उन्होंने कहा, लालू जी का समय सामाजिक न्याय का और अब आर्थिक न्याय का दौर है, उन्होंने बिहार को एक लाख 44 करोड़ का पैकेज दिलाया था। 
  • इससे पहले तेजस्वी ने कहा, जिन्हें इतिहास के बासी पन्नों में रहना है रहे, हम वर्तमान में रह कर रोजगार-स्वास्थ्य-शिक्षा को लेकर आगे बढ़ेंगे।