Get Premium
पूर्व मंत्री का सिंधिया पर तंज, कहा- कांग्रेस में महाराज थे, BJP में ज्योति प्रसाद बन गए, अब कोई अस्तित्व नहीं
- मध्य प्रदेश में 28 सीटों पर हो रहे उपचुनाव को लेकर सियासत गर्म है, इस बीच बीजेपी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया पर कांग्रेस नेता ने तंज कसा है।
- भिंड जिले के अमायन इलाके में चुनावी सभा में गोविंद सिंह ने शनिवार को कहा, सिंधिया कांग्रेस में जब तक थे तो महाराज थे, बीजेपी में जाने के बाद ज्योति प्रसाद बन कर रह गए।
- उन्होंने आगे कहा कि सिंधिया को इलाके का नेता कांग्रेस ने बनाया था, अब बीजेपी में जाने के बाद शिवराज के मंच पर सिंधिया का कोई नामोनिशान नहीं।
- उन्होंने मेहगांव से बीजेपी के प्रत्याशी ओपीएस भदौरिया पर रेत माफिया और सिंधिया पर बड़े भूमाफिया का आरोप लगाया।
- बता दें, सिंधिया ने जब एक सभा में कहा कि मैं आपकी ढाल और तलवार बनूंगा, तो सामने से आवाज आई कि आप न तो ढाल बने, न ही तलवार।
यह भी पढ़े: कांग्रेस नेता के सामने हाथ जोड़कर समर्थन की भीख मांगते नजर आए भाजपा के मंत्री