
हाथरस कांड: पीड़ित परिवार से मिलने निकले राहुल-प्रियंका, 5 अक्तूबर होगा देशव्यापी आंदोलन
- उत्तर प्रदेश के हाथरस में दलित लड़की के साथ हुए गैंगरेप की घटना को लेकर विपक्ष लगातार बीजेपी सरकार पर हमलावर है।
- इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी अपने समर्थकों संग पीड़ित परिवार से मिलने के लिए दिल्ली से निकल गए हैं।
- दोनों नेताओं के साथ 35 सांसद भी साथ जा रहे हैं, बता दें कि, इससे पहले भी दोनों नेताओं को हाथरस जाने से रोक दिया गया था।
- कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि यदि उन्हें इस बार भी रोका गया तो वे लोग फिर से परिवार से मिलने की कोशिश करेंगे।
- वहीं, कांग्रेस पार्टी पांच अक्तूबर को हाथरस सामूहिक दुष्कर्म की घटना के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन भी करेगी।




























































