
उपसभापति हरिवंश का 24 घंटों के लिए उपवास हुआ खत्म, सस्पेंड सांसदों के व्यवहार से थे आहत
- कृषि विधेयकों को राज्यसभा में पारित करने के दौरान विपक्षी सांसदों के व्यवहार से दुखी होकर हरिवंश ने एक दिन के उपवास पर जाने का फैसला किया।
- हरिवंश ने राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति को चिट्ठी लिखते हुए यह फैसला किया था, उनका उपवास बुधवार को खत्म हुआ।
- JDU सांसद ललन सिंह दिल्ली में पार्टी के अन्य सांसदों के साथ उनके आवास पर पहुंचकर हरिवंश को जूस पिलाकर उनका उपवास तुड़वाया।
- संसद परिसर में मंगलवार सुबह धरने पर बैठे राज्यसभा के निलंबित 8 सदस्यों के लिए हरिवंश चाय-नाश्ता लेकर पहुंचे थे।
- पीएम मोदी ने भी इस पर ट्वीट कर कहा था उन लोगों को चाय परोसना जिन्होंने उनका अपमान किया, यह हरिवंश जी की विनम्रता को दर्शाता है।
Wednesday, 23 September 2020
