
‘मन की बात’ कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी, परेशानी के लिए माफी मांगता हूं, लॉकडाउन ही विकल्प
- पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को रेडिया कार्यक्रम ‘मन की बात’ में कोरोना वायरस और लॉकडाउन को लेकर देश को संबोधित किया.
- उन्होंने लॉकडाउन से गरीबो को हुई असुविधा और परेशानी के लिए माफी मांगी, पीएम ने कहा, लॉकडाउन के अलावा कोई विकल्प नहीं है.
- पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कोरोना संदिग्धों और पीड़ितों के साथ लोगों द्वारा किए जा रहे अपमानजनक व्यवहार पर दुख जताया.
- कार्यक्रम में पीएम ने कुछ डॉक्टरों और कोरोना वायरस से छुटकारा पा चुके लोगों से भी बात की, पीएम ने डॉक्टरों की तारीफ की.
- बता दें कि भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1040 पहुंच गई है, जिसमें 25 लोगों की मौत हो चुकी है, 80 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं.
यह भी पढ़ें - कोरोना वायरस : राजस्थान से आ रहे दिहाड़ी मजदूरों को नहीं मिल रही यूपी व एमपी में इंट्री
