
कोरोना का कहर : एक ही दिन में 7 लोगों की मौत, हजार के पार पहुंची संक्रमितों की संख्या
- कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है, रविवार को भारत में संक्रमण से 7 मौत हुई, कुल मौत का आंकड़ा 26 पर पहुंच गया.
- स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार ये मौतें दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, तेलंगाना व जम्मू-कश्मीर में हुई हैं. महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मौत हो रही.
- केंद्र सरकार ने रविवार को सभी राज्यों को लॉकडाउन का सख्ती से पालन करवाने को कहा, सभी राज्यों व जिलों की सीमा को सील करने को कहा.
- पीएम मोदी ने सुबह मन की बात कार्यक्रम में लॉकडाउन से मजदूरों को हुई परेशानी और असुविधा पर माफी मांगी, कहा, ये आपके हित में है.
- बता दें कि भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1060 तक पहुंच गई है, जिसमें 26 लोगों की मौत हो चुकी है, 85 मरीज सही हो चुके हैं.
यह भी पढ़ें - AAP MLA राघव ने लिखा, सीएम योगी के आदेश पर पुलिस मजदूरों को मार रही डंडा, दर्ज हुआ केस




























































