Get Premium
कोरोना वायरस : राजस्थान से आ रहे दिहाड़ी मजदूरों को नहीं मिल रही यूपी व एमपी में इंट्री
- राजस्थान में दूसरे राज्यों के मजदूरों का पलायन रुक नहीं रहा है, ऐसे में प्रदेश सरकार ने उन्हें रोडवेज बसों के जरिए बॉर्डर तक पहुंचाया.
- लेकिन अब न यूपी और न ही एमपी सरकार उन्हें अपनी सीमा में घुसने दे रही है, ऐसे में मजदूरों के सामने कोरोना से पहले भुखमरी का संकट आ गया.
- सीएम गहलोत ने चिंता जताते हुए जताते हुए कहा, ये गृह मंत्रालय का आदेश था, लेकिन यूपी सरकार ने कहा, ऐसा कोई भी निर्देश नहीं है.
- सीएम गहलोत ने केंद्र सरकार से मांग की है कि वह मजदूरों के पलायन पर राज्यों को स्पष्ट निर्देश जारी करें, हम सभी की देखभाल को तैयार हैं.
- बता दें कि यही हालात दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर है, वहां अभी भी हजारों की संख्या में लोग अपने घरों पर जाने के लिए खड़े हैं, लेकिन व्यवस्था नहीं है.
यह भी पढ़ें - केजरीवाल के अनुरोध, योगी की नसीहत और नीतीश की चिंता के बीच फंसा दिहाड़ी मजदूर