
भाजपा का बड़ा ऐलान, हर पार्टी सांसद देगा 1 करोड़, विधायक देंगे अपनी एक महीने की सैलरी
- कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए केंद्र सरकार पूरी सिद्दत से लगी हुई है, इसी कड़ी में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बड़ी घोषणा की.
- जेपी नड्डा ने कहा, भाजपा के सभी एमएलए और सांसद एक महीने का वेतन कोरोना के खिलाफ लड़ाई में केंद्रीय राहत कोष में दान करेंगें.
- पार्टी के सभी सांसद अपनी सांसद निधि से एक करोड़ रुपए केंद्रीय सहायता कोष में देंगे, दूसरी पार्टियों के सांसद भी मदद कर चुके हैं.
- यूपी में समाजवादी पार्टी व बसपा के तमाम नेताओं व विधायकों ने मुख्यमंत्री राहतकोष में अपना वेतन व मानदेय जमा किया है.
- बता दें कि भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 900 के पार पहुंच गई है, अबतक 19 लोगों की मौत हो चुकी है, 66 लोग इलाज से सही हो चुके हैं.
यह भी पढ़ें - लॉकडाउन : सीएम योगी का बड़ा फैसला, पलायन कर रहे मजदूरों के लिए लगाई 1000 बसें




























































