‘सामना’ में दिखा शिवसेना का कड़ा रुख, लिखा - हिंदुत्व किसी की जागीर नहीं

  • महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे शनिवार को परिवार सहित अयोध्या जाएंगे, मातोश्री से रवाना हुआ परिवार।
  • शिवसेना सांसद संजय राउत ने बताया कि सीएम दोपहर को रामलला के दर्शन करेंगे, सरकार के 100 दिन पूरे होने पर यह यात्रा रखी गई।
  • शिवसेना ने तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग कह रहे थे कि महाराष्ट्र सरकार 80 दिन भी नहीं चलेगी लेकिन प्रदेश सरकार ने अपने 100 दिन पूरे कर लिए हैं।
  • साथ ही शिवसेना के मुखपत्र सामना के संपादकीय में कहा गया है कि उद्धव ठाकरे का अयोध्या दौरा निस्वार्थ है।
  • आगे सामना में लिखा गया है कि सरकार किसी के भी समर्थन से चल रही हो, विचारों और नीतियों में कोई बदलाव नहीं आया है।
यह भी पढ़ें: अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए, सपरिवार मातोश्री से निकले सीएम उद्धव ठाकरे