तेजस्वी ने नीतीश को बताया अभिभावक, कार्यकर्ता से लेकर पार्टी नेता सन्न

  • बिहार के सीएम नीतीश कुमार का रविवार को जन्मदिन है, इस मौके पर उनकी पार्टी के नेताओं के साथ विपक्षी नेताओं ने भी बधाई दी.
  • आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बधाई ट्वीट में नीतीश कुमार को अभिभावक बताया, साथ ही बेरोजगारी की लड़ारी में सहयोग मांगा.
  • पिछले दिनों दोनों नेताओं की मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे थे, अब इस ट्वीट के बाद एकबार फिर से चर्चा शुरु हो गई है.
  • सियासी जानकार इस ट्वीट को तंज के रूप में देख रहे हैं, क्योंकि इसमें नीतीश कुमार के आत्मसम्मान और स्वाभिमान की बात है.
  • गौरतलब है कि NRC के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव पारित होने के बाद जेडीयू व भाजपा में दूरी दिखी, वहीं RJD से नजदीकी दिखी.
     यह भी पढ़ें - बिहार में क्या ‘NDA’ को सत्ता से OUT करने में लगे हैं प्रशांत किशोर?