Get Premium
महिला सुरक्षा की ओर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा कदम, लागू होगा दिशा विधेयक
- महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा लाए गए दिशा विधेयक को ऐतिहासिक पहल बताया है।
- अनिल देशमुख ने विश्वास व्यक्त किया कि यह महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों को रोकने में मदद करेगा।
- उन्होंने कहा, "महिलाओं के खिलाफ जघन्य अपराधों को रोकने के लिए प्रदेश सरकार इसी तरह का कानून बनाने की योजना बना रही है।"
- गृह मंत्री ने सीएम रेड्डी के इस तरह का बड़ा कदम उठाने पर उनकी प्रशंसा की है।
- आपको बता दें, दिशा विधेयक बलात्कार और गैंगरेप के अपराधों के लिए मौत की सजा का प्रावधान करता है।
यह भी पढ़ें: चंद्रशेखर का ऐलान, कल नागपुर RSS मुख्यालय के बाहर फहराएंगे तिरंगा