भाजपा विधायक पर गिरी नगर निगम की गाज, सील किया शोरूम

  • इंदौर नगर निगम ने पूर्व मंत्री और भोजपुर से भाजपा विधायक सुरेंद्र पटवा के कार शो रूम को सील कर दिया.
  • निगम के अधिकारी ने बताया कि पिछले 6 साल से शो रूम पर 44 लाख का संपत्ति कर बकाया है.
  • उन्होंने बताया कि कई बार नोटिस जारी करने के बावजूद टैक्स नहीं भरा गया, जिसके बाद यह कार्रवाई करनी पड़ी.
  • फिलहाल पटवा ने 25 लाख का चेक दिया है, लेकिन निगम पूरी राशि की मांग कर रही है.
  • इससे पहले विशेष अदालत ने विधायक को बैंक डिफॉल्टर घोषित कर 6 माह जेल और 30 लाख जुर्माने की सजा सुनाई थी.

    यह भी पढ़ें: एमपी सरकार ने जारी किया इमरजेंसी जैसा फरमान, कर्मचारियों को वीआरएस की चेतावनी