मोदी सरकार की महिलाओं के प्रति दृष्टि अपमानजनक- शिवसेना

  • शिवसेना ने बुधवार को अपने मुखपत्र 'सामना' के संपादकीय में केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है।
  • संपादकीय में केंद्र सरकार को महिलाओं के प्रति अपने व्यवहार और दृष्टि में बदलाव करने की सलाह दी गई है। 
  • शिवसेना ने कहा कि सैन्य बलों में लैंगिक दुराग्रह खत्म करने के लिये सरकार को अपनी सोच बदलनी होगी। 
  • सामना ने सेना में महिला अधिकारियों के कमान संभालने का मार्ग प्रशस्त करने के उच्चतम न्यायालय के फैसले को ऐतिहासिक बताया है।
  • सामना में लिखा गया, 'बहादुरी और कुर्बानी की बात आती है तो लैंगिक दुराग्रह नहीं रखा जा सकता। यह फैसला महिला शक्ति की जीत है।'
यह भी पढ़ें: DYFI ने NRC, NPR और बेरोजगारी के खिलाफ निकाला मार्च, 400 गिरफ्तार
 
 

More videos

See All