
गुना सांसद केपी यादव को हाईकोर्ट से बड़ी राहत
- फर्जी जाति प्रमाण-पत्र मामले में गुना सांसद डाॅ. केपी यादव को हाईकोर्ट से राहत मिल गई है।
- हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच ने सांसद के जाति प्रमाण-पत्र निरस्त होने के बाद दर्ज एआईआर पर कड़ी कार्रवाई नहीं करने के निर्देश दिए हैं।
- इस निर्देश के बाद अब केपी यादव की गिरफ्तारी नहीं हो सकेगी है।
- बता दें कि, मामले की अगली सुनवाई 7 जनवरी को होगी।
- यादव पर आरोप है कि उन्होंने 2014 में तथ्यों को छिपाकर अन्य पिछड़ा वर्ग का जाति प्रमाण-पत्र बनवाया था।
