CAA पर मैदान में उतरी दिल्ली BJP, मुस्लिम परिवारों से मिले मनोज तिवारी

  • नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में एक तरफ जहां पूरे देश में उग्र प्रदर्शन हो रहे हैं, वहीं अब भारतीय जनता पार्टी भी इस कानून को लेकर मैदान में उतर गई है. 
     
  • मंगलवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी और शाजिया इल्मी मुस्लिम परिवारों के बीच पहुंचे और इस कानून के संबंध में जानकारी दी. 
     
  • मनोज तिवारी वजीरपुर और तिमारपुर के 300 से ज्यादा मुस्लिम परिवारों से मिले.
     
  • नागरिकता कानून से जुड़े सवालों के जवाब देते हुए तिवारी ने कहा कि कुछ पार्टियों ने लोगों को भड़काकर माहौल खराब किया.
     
  • उन्होंने यह भी कहा कि नागरिकता संशोधन कानून भारत के मुसलमानों या भारत में जन्म लेने वाले किसी भी नागरिक पर लागू ही नहीं होता है, इसलिए भारत के नागरिक इन अफवाहों पर ध्यान न दें.

    यह भी पढ़ें: मोदी कैबिनेट ने दी रेलवे बोर्ड के पुनर्गठन को मंजूरी

More videos

See All