
चौटाला की रिहाई को लेकर HC ने लगाई गुहार
- दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को दिल्ली सरकार को निर्देश दिए हैं कि हरियाणा के पूर्व सीएम ओपी चौटाला की रिहाई की मांग पर जल्द विचार हो।
- बता दें कि, ओम प्रकाश चौटाला जेबीटी शिक्षक घोटाला मामले में जेल में बंद हैं।
- न्यायमूर्ति मनमोहन और संगीता ढींगरा सहगल की पीठ ने सरकार के पहले के आदेश को टाल दिया, जिसमें चौटाला की जल्द रिहाई की याचिका खारिज कर दी गई थी।
- ओपी चौटाला, अजय चौटाला और आईएएस संजीव कुमार समेत 53 अन्य को 3206 जेबीटी की अवैध भर्ती के मामले में दोषी पाकर सज़ा सुनाई गई थी।
- जनवरी 2013 में सीबीआई की विशेष अदालत के ज़रिए मामले में सभी को अलग-अलग सजा सुनाई गई थी।
Wednesday, 18 December 2019
