आज दिल्ली के रामलीला मैदान में 'भारत बचाओ महारैली' का आयोजन किया जा रहा है.
इस महारैली का नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गाँधी करेंगी.
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस पार्टी के करीब 2 हजार कार्यकर्ता महारैली में भाग लेंगे जिसमे करीब दो सौ महिलाएं भी शामिल होंगी.
हाईकमान ने एक हजार कार्यकर्ताओं का लक्ष्य दिया था, लेकिन केंद्र सरकार के खिलाफ कार्यकर्ताओं में आक्रोश के चलते यह आंकड़ा दोगुना हो चुका है.