
यूपी पुलिस को बेहतर नेतृत्व व संसाधन मिल रहा है: डॉ. किरन बेदी
- पुडुचेरी की उप राज्यपाल डॉ. किरन बेदी ने कहा कि अयोध्या फैसले के दौरान यूपी सरकार और पुलिस ने बेहतरीन काम किया है इसके लिए उन्हें मैग्सेसे पुरस्कार मिलना चाहिए.
- डॉ. बेदी लखनऊ के नए पुलिस मुख्यालय में आयोजित दो दिवसीय 47वीं ऑल इंडिया पुलिस साइंस कांग्रेस के शुभारंभ के मौके पर बोल रहीं थीं.
- उन्होंने कहा कि कुंभ मेले के सफल आयोजन से प्रदेश पुलिस का दुनिया भर में सम्मान बढ़ा है. उनका प्रदर्शन सराहनीय है.
- उन्होंने कहा कि यूपी में पुलिस को बेहतर नेतृत्व व संसाधन मिल रहा है. वहीं, राज्य में कानून व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि बीट पुलिसिंग का आज भी कोई विकल्प नहीं है.
- इस व्यवस्था में कांस्टेबल को जिम्मेदार बनाया जाता है. इस प्रक्रिया में सबसे बेहतरीन कांस्टेबल को चुनना चाहिए.
Thursday, 28 November 2019
